ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, बापूधाम स्टेशन पर युवक की गोली मारकर हत्या

26-Aug-2019 08:54 AM

By 13

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी ख़बर मोतिहारी से है, जहां बापूधाम स्टेशन पर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन से उतरकर घर जा रहा था तभी अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. चांदमारी चौक के पास प्लेटफॉर्म से निकलने वाली रोड में ये घटना हुई है. मृतक जितेंद्र सिंह अरेराज के जनेरवा गांव का रहने वाला था. जितेंद्र बाढ़ में NTPC में कार्यरत था. पटना से इंटरसिटी ट्रेन से मोतिहारी आने के बाद जब वो ट्रेन से उतरकर घर जा रहा था, तभी बेखौफ अपराधियों ने सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद एसपी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट