ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Motihari News: शराब पार्टी करने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

26-Sep-2024 07:10 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार में शराब पार्टी करने वाले एक दारोगा पर गाज गिरी है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी दारोगा पूर्वी चंपारण के नकरदेई थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित है। एसपी के इस एक्शन से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, पूर्वी चंपारण जिले के नकरदेई थाने में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार यादव का शराब पीते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते ही एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए अपर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया है और जांच का जिम्मा रक्सौल एसडीपीओ को सौंप दिया है।


एसडीपीओ इस मामले में 24 घंटे के अंदर जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है। दारोगा किसी केस को मैनेज करने के लिए अभियुक्तों से मिलने गए थे। उक्त केस के दारोगा जांच अधिकारी थे और अभियुक्तों का खूब दोहन कर रहे थे। जिससे वे लोग परेशान हो चुके थे। अंत में इन लोगों ने दारोगा को लेन-देन कर केस मैनेज करने का झांसा दिया था।


दारोगा उनके बुलावे पर पहुंचे बेझिझक इन लोगों के साथ शराब पीने लगे। इसी दौरान किसी ने दारोगा का शराब पीते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। बात एसपी तक पहुंच गई और आखिरकार एसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम