बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
01-May-2024 05:16 PM
By First Bihar
MOTIHARI : मोतिहारी के सुरहा में बीते दिनों भीषण अगलगी की घटना में दर्जनों घर जलकर खाक हो गए थे। बुधवार को अग्नि पीड़ितों से मिलने मोतिहारी के बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार पहुंचे थे। बीजेपी विधायक को देखते ही लोग भड़क उठे। लोगों ने प्रमोद कुमार का घेराव कर दिया। उनके खिलाफ लोगों में काफी नाराजगी देखी गयी। फिर लोगों ने कुर्सी पर बिठाकर बीजेपी विधायक को दमभर सुनाया।
बीजेपी विधायक के समक्ष लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। लोगों ने कहा कि आपने कभी हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया। हर पांच साल पर आप दर्शन देते हैं। अभी लोकसभा चुनाव चल रहा है तो आप राजनीति करने चले आए। इसी बात को लेकर लोगों में विधायक प्रमोद के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला।
लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ से विधायक जी को निकाला। विधायक प्रमोद के विरोध का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोगों की नाराजगी को देखते हुए विधायक प्रमोद चुप रहना ही मुनासिब समझे। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने उन्हे भीड़ से बाहर निकाला।


