ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बोरे में बंद मिली मां और 2 बच्चियों की लाश

19-Jun-2021 03:49 PM

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक कमरे में दो मासूम बच्चों समेत एक महिला का शव मिला है. तीनों के शव को एक कमरे में बोरे में बांधकर रखा गया था. स्थानीय लोगों ने तीनों की हत्या कर शव को बोरे में बांधकर रखने की आशंका जताई है. 


घटना मधुबन थाना क्षेत्र के बहुआरा भान गांव की है. मृतकों में धर्मशिला देवी, उसके 5 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार और 10 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी शामिल है. शव बोरे में रखे होने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई है. पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना मधुबन थाना को दी. घटना की सूचना पर मधुबन पुलिस और पकड़ीदयाल SDPO घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं. 


पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. घटना के पीछे हत्या है या आत्महत्या, इन कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है. घटना के बाद से महिला के परिवार के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं. बताया जाता है कि हत्या के पीछे की वजह सम्पति विवाद है. धर्मशिला का पति यूपी के बलिया जिले में कबाड़ का व्यवसाय करता है. 20 दिन पहले घर में सम्पति के लिए विवाद हुआ था. धर्मशिला के भाई ने पुलिस को बताया है कि ससुर, भैंसुर सहित अन्य लोगों ने मिलकर हत्या कर दी और शव को खपाने में लगे थे.