धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
12-Sep-2022 07:30 PM
MOTIHARI: मोतिहारी में देह व्यापार के धंधे का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने पांच महिला और दो पुरुषों को एक मकान से आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जाता है कि पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरियारपुर के दया नगर इलाका स्थित तीन मंजिले मकान में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम का गठन किया।
प्रशिक्षु डीएसपी विनीता सिन्हा के नेतृत्व में छतौनी व मुफ्फसिल थाना पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पांच महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।
प्रशिक्षु डीएसपी विनीता सिन्हा ने बताया कि देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गयी। पांच महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया गया है हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।