ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी के स्कूल बस में लड़कियों से छेड़खानी, दो बदमाशों ने छात्राओं के साथ की बदसलूकी

20-Jan-2020 10:04 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार में महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं रूक नहीं रही हैं. ताजा मामला मोतिहारी जिले का है. जहां दो बदमाशों ने स्कूल बस में लड़कियों के साथ छेड़खानी की. स्कूल प्रशासन की ओर से पुलिस में घटना की शिकायत की गई. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. 


वारदात पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी थाना इलाके की है. जहां NH 28 पर बरियारपुर के पास दो बदमाशों ने स्कूल बस में लड़कियों के साथ छेड़खानी की. मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल बस  NH 28 से होकर जा रही थी. इस दौरान बरियारपुर के पास दो बदमाशों ने स्कूल बस को रुकवाया और फिर बस में चढ़कर लड़कियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी. लड़कियों के विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की.


बस ड्राइवर जैसे-तैसे स्कूल पहुंचा. जहां उसने स्कूल प्रशासन को पूरी घटना के बारे में बताया. स्कूल प्रशासन की ओर से पुलिस में घटना की शिकायत की गई. वारदात की सूचना मिलते पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश लड़के बनकट गांव के रहने वाले हैं. पुलिस गिरफ्त बदमाशों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.