ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी में पूर्व मुखिया को मिली मर्डर की धमकी, 20 लाख की रंगदारी की मांग, स्कार्पियो लूटकर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

22-Oct-2019 10:31 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. ताजा मामला मोतिहारी का है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की. हथियार के बल पर अपराधी एक स्कार्पियो लूटकर फरार हो रहे थे तभी डीएसपी ने उन्हें दबोच लिया. वहीं, एक अन्य घटना में अपराधियों ने पूर्व मुखिया से 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है. पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन में जुटी हुई है. 


स्कार्पियो लूटकर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
पहली वारदात जिले के  छतौनी थाना इलाके की है. जहां बरियारपुर गांव में अपराधी हथियार के बल पर स्कार्पियो गाड़ी लूटकर भागने के दौरान अपराधी दबोचे गए. मिली जानकारी के मुताबिक गोपालगंज जिले के मढ़ौरा गांव के रहने वाले सुनील शर्मा के साथ यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि वारदात की सूचना मिलते ही चकिया DSP ने फौरन कार्रवाई करते हुए अपराधियों का पीछा किया और दो अपराधियों को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. चकिया DSP शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


मोतिहारी में पूर्व मुखिया को मिली मर्डर की धमकी
दूसरी वारदात जिले के पीपरा थाना इलाके की है. जहां भेरखिया पंचायत के पूर्व मुखिया श्रीबाबू प्रसाद यादव से अपराधियों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है. अपराधियों ने उनके मोबाइल पर फोन और मैसेज कर रंगदारी की रकम मांगी. रुपये नहीं देने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है. बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया का ईंट भट्ठा भी है. पीपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. फोन कॉल के बारे में भी पता लगाया जा रहा है.