ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार में हॉरर किलिंग: नाबालिग प्रेमी जोड़े का मर्डर, अधजला शव पुलिस ने...

बिहार में हॉरर किलिंग: नाबालिग प्रेमी जोड़े का मर्डर, अधजला शव पुलिस ने किया बरामद

10-May-2023 09:30 AM

By First Bihar

MOTIHARI: दिल दहलाने वाली खबर बिहार के मोतिहारी से आ रही है, जहां एक नाबालिग प्रेमी जोड़े हत्या कर उनके बॉडी को जलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका का अधजला शव बरामद किया है.


यह घटना पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली का है जहां मंगलवार रात प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई. इस मामले पुलिस ने मृतक प्रेमिका की मां को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है दोनों मृतक नाबालिग है. इस हत्या का आरोप परिजन पर लगा है इसलिए हॉरर किलिंग की आशंका जताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसारआरोपियों ने सबूत छुपाने के लिए दोनों के शवों को रात 2 बजे जलाने के लिए सिकरहना नदी के किनारे ले गए थे. और उन्होंने शवों को जलाने की कोशिश भी की.


वही इस घटना की खबर जैसे ही पुलिस को मिली तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों के अधजले शव बरामद कर लिए. मृतक लड़के और लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है. पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया लड़की के घर में ही दोनों की हत्या की गई है. फिलहाल जांच के बाद ही पूरी बात स्पष्ट हो सकेगी.