Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा
02-Jan-2020 08:49 PM
By HIMANSHU
MOTIHARI : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. नए साल में लॉ एंड आर्डर को कंट्रोल करने के लिए कई अधिकारियों के किये गए तबादले के बावजूद भी वारदात थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है. जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ एक बदमाश युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है.
वारदात पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना इलाके की है. जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ एक बदमाश युवक ने रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची अपने घर पर थी. इस दौरान एक बदमाश युवक उसे घर से उठाकर खेत में लेकर चला गया. जहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की.
घटना के बाद बच्ची ने परिजनों को आपबीती बनाई. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत की. लखौरा थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. एसएचओ ने बताया कि महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए मोतिहारी हॉस्पिटल में भेजा गया है.