Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
25-Jun-2021 02:37 PM
MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है जहां स्वर्ण व्यवसाई को बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दी और ज्वेलरी से भरा बैग छिनकर फरार हो गए. इधर गोली लगने से व्यवसाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया है.
घटना केसरिया थाना क्षेत्र के सोनरापुर गांव की है. घायल व्यवसाई का नाम संतोष साह है. जानकारी के अनुसार, साहेबगंज रोड स्थित अपने सोने की दूकान से सोनरापुर गांव के किसी व्यक्ति के घर आभूषण भरा बैग लेकर आर्डर का आभूषण पहुंचाने जा रहा था. बैग में 2 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना और 20 हजार नकद थे. इसी बीच सोनरापुर गांव में ही 3 अपाची सवार अपराधियों ने उसे घेरकर गोली मार दी. घटना के बाद अपना पिस्टल छोड़कर आभूषण भरा बैग लेकर अपराधी फरार हो गए.
घटना के बाद अपना पिस्टल छोड़कर आभूषण भरा बैग लेकर अपराधी फरार हो गए. घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल व्यवसाई संतोष साह को केसरिया अस्पताल पहुंचाया. उसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने मोतिहारी रेफर कर दिया है. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.