बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
02-Feb-2022 02:35 PM
MOTIHARI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। अभी 15 दिन पहले ही पटना के बाकरगंज में स्वर्ण व्यवसायी से 15 करोड़ के आभूषण और कैश की लूट हुई थी। प्रदेश में अपराधी दिनदहाड़े लूट, हत्या, अपहरण जैसी घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिसे लेकर कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के नगर थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी से एक किलो 800 ग्राम सोना लूट लिया। लूटे गए सोने की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी लेकर आ रहे त्रिलोकी कुमार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुट गयी है। वही पीड़ित व्यवसायी से पूछताछ की जा रही है।
बताया जाता है कि सर्राफा कारोबारी मिसकॉट मोहल्ला निवासी त्रिलोकी कुमार की गुदरी बाजार चौक पर त्रिलोकी ज्वेलर्स दुकान है। पास के दुकानदार सद्दाम आभूषण मंदिर के संचालक ने उसे सोना पॉलिश करने और मार्किंग करने के लिए दिया था। सोना लेकर त्रिलोकी कुमार अपने घर आ गया था। सोना मार्किंग करने के बाद झोला में रखकर वापस उस दुकानदार को देने बाइक से जा रहा था।
इस दौरान बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने त्रिलोकी कुमार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया जिसके बाद वे गिर पड़े और तड़पने लगे वही इसका फायदा उठाते हुए बदमा ज्वेलरी से भरे बैग को लेकर मौके से फरार हो गये। इस घटना से सर्राफा कारोबारियों में आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले पर पुलिस के कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।