Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
11-Oct-2019 06:40 PM
MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. मोतिहारी में इन दिनों क्राइम पूरी तरह से अनकंट्रोल हो गया है. पुलिस की सारी कोशिशें अपराधियों के सामने घुटने टेकते हुई नजर आ रही हैं. इस वक्त बड़ी खबर जिले से आ रही है. जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. महज दो घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के पीपरा थाना इलाके की है. जहां टिकुलिया गांव में अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख 35 हजार कैश रुपये लूट लिए. मिली जानकारी के मुताबिक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से अपराधी रुपये लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि कलेक्शन एजेंट नगद रुपये लेकर जा रहा था. तभी बाइक सवार अपराधी हथियार भिड़ाकर उससे रुपये लूट लिये. एजेंट ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.
हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.31 लाख की लूट
इससे पहले अपराधी महज घंटे भर पहले एक सीएसपी संचालक से दो लाख 31 हजार लूटकर फरार हो गए थे. घटना जिले के रामपुर थाना इलाके की है. जहां भेड़ियाही गांव में अपराधियों ने बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे एक सीएसपी संचालक को अपना निशाना बनाया. चिरैया बाजार का रहने वाला सीएसपी संचालक रोहित कुमार कैश रुपये लेकर जा रहा था. तभी अपराधी भेड़ियाही गांव में पोखर के पास हथियार के बल पर उससे पैसे लूट लिए. पुलिस दोनों ही मामलों में छानबीन कर रही है.