NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
03-Oct-2019 04:26 PM
By Himanshu
MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां हथियार के बल पर अपराधी 2.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को अपना निशाना बनाया है. भागने के क्रम में अपराधियों ने तुन राउंड गोली भी चलाई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के पकड़ीदयाल थाना इलाके की है. जहां चोरमा रोड में अपराधियों ने एक व्यवसायी के ऊपर हमला बोला है. अपराधी पिस्टल भिड़ाकर 2.5 लाख रुपये कैश छीनकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक बिजनेसमैन कैश 2.5 लाख रुपये लेकर जा रहा था. तभी अचानक से अपराधियों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और उसे बंदूक भिड़ाकर रुपये लूट लिए.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित के अनुसार अपराधियों ने भागने के क्रम में 3 राउंड हवाई फायरिंग भी की.