बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
14-Feb-2023 03:00 PM
By First Bihar
MOTIHARI: रिश्वत लेने वालों पर आए दिन निगरानी अन्वेषण ब्यूरो कार्रवाई करती है। लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक घूस लेने के मामले सामने आते हैं। ऐसा लगता है कि घूस लेने वाले लोगों को किसी तरह का डर नहीं है। इस बार निगरानी की टीम ने मोतिहारी में एक घूसखोर को पकड़ा है। मोतिहारी में इस बार एक हेडमास्टर त्रिभूवन शाह को 15 हजार रुपये घूस लेते निगरानी ने रंगे हाथों दबोचा है।
दरअसल मोतिहारी के पताही प्रखंड के बोकाने गांव स्थित ब्रजबिहारी लाल प्लस टू स्कूल के हेडमास्टर त्रिभूवन शाह एक रिटायर्ड शिक्षक से रिश्वत की मांग कर रहे थे। हेडमास्टर त्रिभुवन साह पर आरोप है कि वे एक रिटायर्ड हेडमास्टर मो. सफीउल्लाह से नो ड्यूज देने के एवज में 25 हजार रुपये बतौर घूस की मांग कर रहे थे।
पीड़ित सफीउल्लाह ने इस बात की शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ने विद्यालय में ही 15 हजार रुपये घूस लेते हुए प्रधानाध्यापक त्रिभुवन साह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हेडमास्टर को लेकर निगरानी की टीम पटना के लिए रवाना हो गयी।
पूर्वी चंपारण के फेन्हारा टोला पोखरिया निवासी रिटायर्ड शिक्षक मो. सफीउल्लाह ने 30 दिसंबर 2022 को हेडमास्टर त्रिभूवन शाह के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करायी थी कि अंतिम वेतन प्रमाण पत्र (L.PC) एवं अनापति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। निगरानी ने मामले का सत्यापन कराया तब रिश्वत मांगे जाने का मामला सही पाया गया। जिसके बाद धावा दल का गठन किया गया और 15 हजार रुपये घूस लेते हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया।