ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी : पत्रकार के बेटे समेत दो की हत्या, नाली का पानी गिरने के विवाद में गयी जान

16-Oct-2021 07:28 AM

By Rajiv Ranjan

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण के रक्सौल में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। नाली का पानी गिराने के विवाद में दो युवकों की हत्या कर दी गई है। घटना रक्सौल के आदापुर स्थित से श्यामपुर बाजार की है। गुरुवार की देर रात कोई इस घटना में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए भेजा गया लेकिन मैं दोनों की मौत हो गई। 


दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हैं। नाले के पानी को गिराने को लेकर पुरानी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पत्रकार जयनारायण प्रसाद के बेटे ऋषिराज और पीडीएस दुकानदार सुदृष्टि प्रसाद के बेटों के बीच बीते दिनों विवाद हुआ था और इसी में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। पूरा मामला जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार स्थिति पोखर के समीप का है, जिसमें दो पड़ोसियों के बीच नाले के पानी गिराने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गया एवं जमकर मारपीट एवम चाकू बाजी हुई. एक पक्ष की ओर से 30 वर्षीय ऋषि राज की मौत हुई है. जबकि दूसरे पक्ष की ओर से 35 वर्षीय प्रदीप कुमार की मौत मौके हुई है. जबकि मृतक प्रदीप का छोटा भाई चंदन कुमार की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, घटना के सबसे बड़ा पहलू यह है की घटना स्थल के दस कदम की दूरी पर दुर्गा पूजा हो रहा था. जहां पर पुलिस बल की तैनाती थी, फिर भी इतनी बड़ी घटना हो गयी.


पुलिस दोनों पक्षों से एक-एक अभिभावक को हिरासत में थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है. ग्रामीणों के अनुसार पूर्व से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था, जिसमें गुरुवार की देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए एवं पहले जमकर मारपीट की उसके बाद में दोनों पक्षों में चाकू बाजी हुई एवं छोटा-मोटा मामला हिंसक रूप ले लिया और डबल मर्डर में तब्दील हो गया इधर घटना के बाद जिले से भारी संख्या में पहुंचे पुलिस टीम मृतक के घरों पर विधि व्यवस्था को लेकर तैनात किये गए है.