बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
27-Jan-2020 02:06 PM
By HIMANSHU
MOTIHARI : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया है. रेड मारने गई पुलिस की टीम को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है. कई पुलिसवालों को चोटें आई हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात हैं.
वारदात मोतिहारी जिले के पीपराकोठी थाना इलाके की है. जहां पंडितपुर के मठिया पकड़िया गांव में पुलिस टीम के ऊपर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है. मिली जानकारी के मुताबिक पीपराकोठी थाना की टीम मर्डर के आरोपी पूर्व वार्ड सदस्य नन्दू राय को अरेस्ट करने गई थी. इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच भी लिया, लेकिन कुछ असामजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला बोल दिया.
इस हमले में कई पुलिसवालों को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने हमला कर हत्या के आरोपी र्व वार्ड सदस्य नन्दू राय को पुलिस गिरफ्त से आजाद करा दिया है. घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है.