ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बड़ी खबर : मोतिहारी में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, वारदात के बाद क्रिमिनल फरार

20-Nov-2019 10:11 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां सेंट्रल बैंक के असिस्टेंट मैनेजर को अपराधियों ने गोली मार दी. लूट के दौरान अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां मोतिहारी-मधुबनीघाट रोड में ढेकहा डायवर्सन के पास अपराधियों ने सेंट्रल बैंक के असिस्टेंट मैनेजर को गोली मार दी. गोली लगने के कारण कृष्णानगर सेंट्रल बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक आदर्श कुमार गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक गोली उनके पैर में लगी है. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए ढेकहा बाजार में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उनसे पैसे लूटने की भी कोशिश की, लेकिन वे लोग रुपये लूटने में असफल रहे. 


वारदात की सूचना मिलने के बाद फैरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी सहायक शाखा प्रबंधक आदर्श कुमार मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं. बैंक से लौटने के दौरान अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.