ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

मोतिहारी में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर बिजली मिस्त्री की हत्या

04-Apr-2024 08:40 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक बिजली मिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। घटना लखौरा थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने हंगामा मचाया और मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखौरा थाना क्षेत्र के गणेश टोला निवासी बिजली मिस्त्री पप्पू कुमार किसी काम से नौरंगिया गांव  गया हुआ था जहां कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। सीने में चाकू लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे तभी गंभीर रूप से घायल बिजली मिस्त्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 


इस घटना के बाद लोग उग्र हो गये और लखौरा में हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वही हंगामा कर रहे लोगों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया। घटना के संबंध में स्थानीय मुखिया रमेश यादव ने बताया कि बिजली मिस्त्री पप्पू से कुछ लोगों का पुराना विवाद चल रहा था।


मुखिया ने कहा कि इसी रंजिश को लेकर पप्पू की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। वही इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।