ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
18-Jan-2021 07:20 PM
MOTIHARI : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आये दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं और उन्हें गिरफ्तार करने में यहां की पुलिस के पसीने छूट जा रहे हैं. ताजा मामला मोतिहारी का है, जहां अपराधियों ने महिंद्रा फर्स्ट चॉइस के मालिक को स्कॉर्पियो गाड़ी में भून दिया और उसकी लाश पर पिस्टल रखकर फरार हो गए.
वारदात मोतिहारी जिले के छतौनी थाना इलाके की है, जहां मठ बनवारी चौक के पास महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस के मालिक टूटू उर्फ़ अभिषेक सिंह की गोली मार हत्या कर दी गई. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि हत्या तब हुई जब वो मोतिहारी से चकिया की ओर स्कार्पियो से जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी में ही अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया.

इधर, वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पीपराकोठी के मठबनवारी चौक के समीप एनएच- 28 पर खड़ी उनके ही स्कार्पियों से लावारिश हालत में बरामद किया. वहीं, पुलिस ने शव से पर रखे पिस्टल को बरामद किया है. ऐसा में पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, परिजनों ने हत्या की बात कही है. छतौनी थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है. लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे है. ऐसे में पुलिस दोनों ही बिन्दुओं पर जांच कर रही है.
घटना के संबंध में मृतक अभिषेक सिंह के ममेरे भाई अंगद सिंह ने कहा कि अभिषेक का पूर्व से ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी भी थी. इसी विवाद में उसकी हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि शव के समीप से पिस्टल का मिलना साजिश है. अपराधियों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव के पास पिस्टल रखा है. उन्होंने कहा कि मृतक काफी हिम्मती किस्म का आदमी था और किसी से नहीं डरता था. वह आत्महत्या नहीं कर सकता.