ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / प्रेमिका के साथ गंदा काम कर रहे थे मास्टर साहब, आपत्तिजनक हालत में...

प्रेमिका के साथ गंदा काम कर रहे थे मास्टर साहब, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए दोनों

22-Feb-2020 02:39 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : शिक्षक समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं. नौनिहालों को शिक्षित कर विद्वान बनाते हैं. लेकिन कभी-कभी कुछ शिक्षक खुद ऐसा काम करते पकड़े जाते हैं, जो समाज को शर्मसार कर देता हो. जी हां, ताजा मामला मोतिहारी जिले का है. जहां एक शिक्षक महिला के साथ गंदा काम करते हुए पकड़ा गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई की और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना पूर्वी चंपारण जिले के संग्रमपुर थाना इलाके की है. जहां प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर के एक शिक्षक महिला के साथ कमरे में गंदा काम करते हुए पकड़े गए. गुरुजी पर गंदा काम करने का ये गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. लोगों का कहना है कि शिक्षक शुक्रवार की रात्रि कोइरगवा गांव में किसी के घर मे धुसकर गंदा काम कर रहा था. इस दौरान ग्रमीणों ने उसे देख लिया और पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी.


शिक्षक की पिटाई का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद गांव में पंचायती कर आरोपी शिक्षक को छोड़ा गया. इस मामले में संग्रमपुर थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो अभी हमे भी मिला है. आरोप है कि इस गुरुजी की आदत पहले से ही ऐसी रही है. इससे पहले से स्कूल की एक रसोइया के साथ छेड़खानी का आरोप लगा था. बता दें कि इसके पहले इसी कैंपस में स्थित विद्यालय के गुरुजी के यहां से एक ट्रक शराब बरामद किया गया था.