बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
15-Sep-2022 02:04 PM
MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने गैस एजेंसी के मैनेजर को निशाना बनाते हुए तकरीबन 5 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार गैस एजेंसी के मैनेजर से दिनदहाड़े तकरीबन पांच लाख रुपये लूट लिया गया है। हथियारबंद अपराधियों ने बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां गांव के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि बंजरिया स्थित नित्या इंडेन गैस के मैनेजर गोदाम से चार लाख छियासी हजार रुपये लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे।
इसी दौरान गोदाम के पास पहले से घात लगाये बैठे बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।