ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

जेल में रची गई शेख शाहिद की हत्या की साजिश, 15 लाख की सुपारी लेकर कुख्यात मोहन सिंह ने कराया मर्डर, पुलिस ने शूटर समेत 4 अपराधियों को दबोचा

22-Oct-2019 07:03 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस अपराधियों के ऊपर नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस ने चर्चित शेख शाहिद हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी मोहन सिंह ने 15 लाख रुपये की सुपारी लेकर शेख शाहिद का मर्डर कराया. पुलिस ने इस केस की गुत्थी को सुलझाते हुए शूटर समेत 4 अपराधियों को दबोचा है. 


पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए एसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि हरसिद्धि थाना इलाके के सेवरहा में हुई शेख शाहिद की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी मोहन सिंह ने 15 लाख की सुपारी लेकर शाहिद की हत्या कराई.  इस मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के दिन शेख शाहिद के साथ उसके बाइक पर बैठा दोस्त ही लाइनर का काम किया था. हत्या के दिन वही बाइक भी चला रहा था. 


एसपी ने बताया कि शाहिद का दोस्त अपराधियों को मोबाइल पर मोमेंट की सारी जानकारी दे रहा था. बता दें कि बच्चों के खेल में हुए विवाद के बाद पिछले साल दिसंबर में एक शख्स का मर्डर हुआ था. जिसके बदले में 12 अक्टूबर को एक और हत्या हुई. मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात मोहन सिंह ने ही हत्या की पूरी साजिश रची. उसने 15 लाख में सौदा तय किया. जिसमें से 7 लाख रुपये शूटरों को दे दिए गए थे. पुलिस ने 4 लोगों को दबोचा है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 देसी पिस्टल भी बरामद किया गया है. पुलिस कप्तान ने कहा कि हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.