BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'
12-Jan-2020 07:52 AM
By HIMANSHU
MOTIHARI : चर्चित मुजफ्फरपुर बालिका अल्पावास गृह कांड के बाद बिहार में ऐसे कई संस्थाओं पर नजर रखी जा रही है. ऐसा ही एक मामला मोतिहारी अल्पावास गृह से भी सामने आया. इस मामले जांच कर रही सीबीआई ने महिलाओं के साथ यौन शोषण और प्रताड़ित करने की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है. सीबीआई की ओर से कोर्ट में दाखिल किये गए चार्जशीट में कई बड़े खुलासे हुए हैं.
सीबीआई ने साखी संस्था के सचिव सुमन सिंह सहित 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. आईपीसी के धारा 120 बी, 370 ए, 376 (2)डी और पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में एडीजे प्रथम के न्यायलय में करीब डेढ़ सौ पेज का चार्जशीट सीट दाखिल किया गया है. कोर्ट ने सभी आरोपियों को 9 फ़रवरी तक उपस्थित होने का निर्देश दिया है.
महिला अल्पवास गृह मामले में रघुनाथ ओपी थाना में 4 अगस्त 18 को कांड संख्या 499/18 दर्ज हुआ था. कांड दर्ज होने के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी. जांच के दौरान सीबीआई टीम कई बार मोतिहारी अल्पावास गृह पहुंची. सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट में सचिव के आरटीओ कुमारी बबिता श्रीवास्तव, आशा सिंह, गार्ड अरुण कुमार, त्रिभुअन चौबे, काउंसलर अर्चना कुमारी, रसोइया रामबाबू सिंह और सफाई कर्मी सुशीला देवी के नाम शामिल हैं.