Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
01-Feb-2022 01:15 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित कौमासिकोह इलाके की है, जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल युवक की पहचान कौमासिकोह निवासी रंजीत चौधरी के रूप में की गई है, जो पहले गेसिंग सेंटर चलाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि रंजीत अपने घर के पास बगीचे में मॉर्निंग वॉक कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें रंजीत चौधरी को चार गोलियां लगी हैं।
परिजनों की मानें तो रंजीत की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। किस कारण से उसपर जानलेवा हमला हुआ यह बताने में परिजनों ने असमर्थता जाहिर की है। घायल रंजीत चौधरी के परिजनों ने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो रंजीत चौधरी पूर्व में हुए शंकर पटेल हत्याकांड में चार्जशीटेड था। आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।