गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
18-Apr-2023 08:31 PM
By First Bihar
PATNA: आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ट्रांसजेंडर समुदाय को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए बैंक अधिकारी मोनिका दास को निर्वाचन आयोग ने स्टेट आईकॉन बनाया है।
बता दें कि मोनिका दास ट्रांसजेंडर समुदाय से आती हैं और वर्तमान में केनरा बैंक के कंकड़बाग शाखा में अधिकारी के पद पर तैनात हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में ट्रांसजेंडर समुदाय की सक्रिय सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए बिहार में मोनिका दास को स्टेट आईकॉन बनाया गया हैl
मोनिका दास, पटना लॉ कॉलेज से लॉ ग्रेजुएट की हुई हैं। पूर्व में मोनिका दास बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 में राज्य की पहली ट्रांसजेंडर पीठासीन पदाधिकारी के रूप में चुनाव करा चुकी है। अब मोनिका दास आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपनी सहभागिता देंगी।