बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप
28-Aug-2021 02:43 PM
DESK: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने नोटिस भेजा है। अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा को भी ईडी ने समन भेजा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए 6 सितंबर को बुलाया है।
अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा को ईडी ने पूछताछ के लिए 3 सितंबर को पेश होने को कहा है। इस दौरान दोनों से बैंक डिटेल भी साथ लाने को कहा है। इन पर यह आरोप है कि अपनी कंपनी में ऐसे कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों से फंड ट्रांसफर किए जो कोयला घोटाले में शामिल रहे हैं। फंड के एवज में उन कंपनियों से बोगस अग्रीमेंट करवाने के भी इन पर आरोप हैं। कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिषेक और रुजिरा से ईडी की टीम पूछताछ करेगी।
27 नवंबर 2020 को CBI की कोलकाता एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के लीजहोल्ड एरिया से कोयले के अवैध खनन और उठाव के संबंध में भ्रष्टाचार और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया था। ECL सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। जो पश्चिम बंगाल और झारखंड में कोयला खनन करती है।
सतर्कता विभाग और ECL टास्क फोर्स ने अपने निरीक्षण के दौरान यह पाया था कि ECL के पट्टे क्षेत्र में व्यापक रूप से अवैध कोयला खनन और उसकी ढुलाई हो रही है। टीम ने तब पाया था कि अवैध कोयला खनन में कई मशीनें लगी हैं और ढुलाई के लिए भी वहां बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी हैं। टीम ने तब बड़े पैमाने पर कोयले की जब्ती की थी। उस इलाके में कई अवैध भार मापक मशीनें भी लगी हुई थी। कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिषेक और रुजिरा से ईडी की टीम पूछताछ करेगी।