Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
30-Sep-2024 12:43 PM
By First Bihar
DESK : भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का आगाज हो गया है। लंच ब्रेक तक मोमिनुल हक के शतक के दम पर बांग्लादेश ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। मोमिनुल हक ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक जड़ा। उनके अलावा अभी तक इस पारी में कोई बांग्लादेशी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया है।
वहीं, भारत के लिए आकाशदीप और आर अश्विन ने 2-2 विकेट चटकाए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को 1-1 सफलताएं मिली है। टीम इंडिया की नजरें मेहमानों को दूसरे सेशन में जल्द से जल्द समेटने पर होगी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए थे. इस बीच चौथे दिन का खेल बिना किसी रुकावट शुरू हुआ।
जबकि, 224 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा, जसप्रीत बुमराह ने मेहदी हसन मिराज को किया आउट. मेहदी हसन मिराज ने 20 रन की पारी खेली. बुमराह की गेंद पर शुभमन गिल ने लपका कैच। फिलहाल चौथे दिन का दूसरा सेशन जारी है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक और तैजुल इस्लाम क्रीज पर हैं। मोमिनुल हक अपना शतक पूरा कर चुके हैं। बांग्लादेश ने आज 107/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मुकाबले के पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो सका था, इनमें बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए थे। इस मैच को आप जिओ सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह।
बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद और खालिद अहमद।