Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र
15-Nov-2023 08:19 AM
By First Bihar
PATNA : पटना जिले के मोकामा से बिहार-झारखंड के वांटेड और सुपारी किलर कारू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोकामा थाने की पुलिस ने अनुमंडल के मोस्ट वांटेड क्रिमनल के लिस्ट में शामिल कारू सिंह को बाढ़ से दबोचा लिया है। वह मोकामा थाना के मोलदियार टोला वार्ड नंबर-13 के स्वर्गीय देवेन्द्र सिंह का पुत्र है। उसपर हत्या, लूट एवं रंगदारी सहित दर्जनभर से अधिक मामले थाने में दर्ज है।
दरअसल, कारु सिंह पर झारखंड के रांची और बोकारो के थाने में भी हत्या के केस हैं। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। वह फरार चल रहा था। मोकामा में किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था, तभी पकड़ा गया। एएसपी भारत सोनी ने पुलिस ने सादी वर्दी में अपराधी की घेराबंदी की। राकेश कुमार उर्फ कारू सिंह सुपारी किलर का काम करता है। वह किसी अपराध की योजना बना रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है।
वहीं, इसको एएसपी भारत सोनी ने बताया कि मोकामा थाना अंतर्गत ईथनोल फैक्ट्री का निर्माण कार्य संचालक से 5लाख की रंगदारी की मांग किया था। एएसपी ने बताया कि झारखंड और बंगाल में भी अपराध कर जेल जा चुका है।हत्या,लूट और रंगदारी मामले में पुलिस को तलाश थी कुख्यात कारू के और भी अपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।