ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / news / बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बयान कोर्ट में होगा दर्ज, AK-47 बरामदगी मामले...

बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बयान कोर्ट में होगा दर्ज, AK-47 बरामदगी मामले में सुनवाई तेज

24-Jan-2021 08:42 AM

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ पटना के स्पेशल कोर्ट में चल रही सुनवाई अब रफ्तार पकड़ चुकी है. मोकामा के आरजेडी विधायक के खिलाफ एके-47 बरामदगी मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से गवाही पूरी कर ली गई है. अभियोजन पक्ष में स्पेशल कोर्ट के प्रभारी जज प्रिंस कुमार के सामने आवेदन किया था कि इस मामले में उसकी तरफ से गवाही को बंद किया जाए कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है. 

विधायक अनंत सिंह के पैतृक घर से एके-47 के बरामदगी मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से अब तक कोर्ट के सामने 13 गवाहों का बयान दर्ज कराया जा चुका है. बाढ़ की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह के साथ-साथ केस के इन फॉर्मर बाढ़ के थानेदार संजीत कुमार और आईओ की हैसियत से लिपि सिंह समेत 13 गवाहों का बयान दर्ज हो चुका है. कोर्ट ने इस मामले में विधायक अनंत सिंह के खिलाफ बीते साल 10 अक्टूबर को आरोप का गठन किया था. इस मामले में पटना हाई कोर्ट के आदेश पर हर दिन सुनवाई हो रही है. 

एके-47 बरामदगी मामले में अब 27 जनवरी को अनंत सिंह और एक अन्य आरोपी सुनील का बयान दर्ज कराया जाएगा. कोर्ट में धारा 313 के तहत दोनों आरोपियों का बयान दर्ज किया जाएगा. अभियोजन पक्ष की तरफ से गवाही खत्म होने और आरोपियों का बयान दर्ज होने के बाद कोर्ट फैसले की तरफ आगे बढ़ेगा माना जा रहा है कि फरवरी के पहले हफ्ते में इस मामले में कोर्ट कोई फैसला सुना सकता है.