ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पटना का रंगीन मिजाज गुरुजी अरेस्ट, अश्लील फोटो वायरल कर लड़कियों को करता...

पटना का रंगीन मिजाज गुरुजी अरेस्ट, अश्लील फोटो वायरल कर लड़कियों को करता था ब्लैकमेल

08-Nov-2019 08:48 AM

By RAVI SHANKAR SINGH

PATNA : सोशल मीडिया पर नाबालिग छात्राओं की फोटो के साथ आपत्तिजनक कंमेंट पोस्ट करने वाले गुरूजी को स्टूडेंटस के साथ मोकामा से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी शिक्षक और इस काम में उनका साथ देने वाले छात्र के खिलाफ मोकामा थाने में मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.


क्या था मामला

एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि कुछ अभिभावकों ने मोकामा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि नाबालिक बच्चियों की फोटों के साथ छेड़छाड़ कर गंदे कमेंट के साथ फर्जी अकाउंट बना उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है. इसके बाद उसका स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. 


अभिभावकों कि शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक बेगपुर निवासी संजय कुमार को एक छात्र सोनू के साथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों पर पाक्सो, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. आरोपी शिक्षक ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूलते हुए कमेंट करने और कमेंट के स्क्रीनशॉट को अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर करने की बात को स्वीकार की है. शिक्षक ने कहा कि वह इस तरह से छात्राओं को लैंग्वेज सिखाया करता था.