ब्रेकिंग न्यूज़

Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव, 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट BJP ने की जारी

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव, 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट BJP ने की जारी

15-Oct-2022 08:48 PM

DESK: मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी, नित्यानंद राय, मंगल पांडेय, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद, डॉ. प्रेम कुमार सहित कुल 40 स्टार प्रचारकों की सूची आज बीजेपी ने जारी की है।


बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। बिहार विधानसभा की दो सीटों पर तीन नवंबर को चुनाव होंगे। 6 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे सामने आएंगे। मोकामा और गोपालगंज सीट पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गोपालगंज से भाजपा ने कुसुम देवी को टिकट दिया गया है। 


गोपालगंज सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुभाष सिंह ने विधानसभा चुनाव 2020 में जीत दर्ज की थी। एनडीए सरकार में उन्हें सहकारिता मंत्री बनाया गया था लेकिन हाल में ही उनका निधन हो गया। जिसके बाद ये सीट खाली हुई और यहां अब उपचुनाव कराया जा रहा है।


वहीं मोकामा सीट से पूर्व जेडीयू नेता ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि मोकामा में उनका मुकाबला बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के साथ होगा। आरजेडी विधायक रहे अनंत सिंह के सजायाफ्ता होने की वजह से सीट खाली हुई। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट नीचे देखिए...