ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

दरभंगा और नवादा के बाद अब यहां लहराया फिलिस्तीनी झंडा, मोहर्रम जुलूस के दौरान मुस्लिम युवक का वीडियो आया सामने

17-Jul-2024 12:15 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार में पिछले कुछ दिनों से राज्य के अलग-अलग जिलों में फिलिस्तीनी झंडा लहराने के मामले सामने आ रहे हैं। दरभंगा और नवादा के बाद अब मोतिहारी में फिलिस्तीनी झंडा लहराया गया है। मोहर्रम जुलूस के दौरान कुछ लड़के फिलिस्तीनी झंडा लहराते दिख रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।


दरअसल, मोहर्रम जुलूस के दौरान पूर्वी चंपारण के मेहसी नगर पंचायत में एक युवक के द्वारा फिलिस्तीनी झंडा को लहराया गया है। युवक बिना किसी डर के फिलिस्तीनी झंडे को जुलूस के दौरान बार-बार लहराता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है और फिलीस्तीनी झंडा लहराने वाले युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया है।


एसपी कांतेश मिश्रा के आदेश के बाद चकिया के डीएसपी सत्येंद्र सिंह ने कानून कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया है। डीएसपी ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस में फिलीस्तीन झंडा लहराने का मामला सामने आया था और वीडियो के आधार पर युवक को अपने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर रखा है। 

रिपोर्ट- सोहराब आलम