ब्रेकिंग न्यूज़

न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ

‘RSS हमेशा से आरक्षण के समर्थन में, कुछ लोग फैला रहे हैं झूठ’ संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

28-Apr-2024 02:02 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा चुनाव के दो चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब तीसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसके आधार पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल यह दावा कर रहे हैं कि देश में अगर बीजेपी की सरकार बनी तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। वायरल वीडियो पर मोहन भागवत ने सफाई दी है और इसे पूरी तरह से झूठा करार दिया है।


हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का जिक्र करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ की राय है कि जबतक जरुरत हो आरक्षण का दायरा बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है लेकिन कुछ लोग झूठे वीडियो प्रसारित कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। 


मोहन भागवत ने कहा कि एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है कि आरएसएस आरक्षण के खिलाफ है लेकिन यह पूरी तरह से झूठ है, असत्य बात है और गलत बात है। संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है। बता दें कि मोहन भागवत का यह बयान तब आया है जब लोकसभा चुनाव के दौरान आरक्षण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी चल रही है। मोहन भागवत ने इससे पहले भी कहा था कि जबतक समाज में भेदभाव है तबतक आरक्षण जारी रहना चाहिए।