ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे मोहन भागवत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जानें बिहार...

जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे मोहन भागवत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जानें बिहार का कर्यक्रम

08-Feb-2023 03:53 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: RSS के प्रमुख मोहन भागवत 10 फरवरी को भागलपुर आ रहे है और आचार्य किशोर कुणाल भी आएंगे. इस दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. मोहन भागवत जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे. बता दे वे कुप्पाघाट के महर्षि मेही परमहंस महाराज के नए भवन का उद्घाटन करेंगे. इस कर्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, SSP, SP समेत अन्य आलाधिकारी तैयारी में जुटे हैं. साथ ही हाई अलर्ट जारी किया गया है.


जानकारी के अनुसार मोहन भागवत भागलपुर के कुप्पाघाट बरारी पहुंच रहे हैं. जहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. बताया जा रहा है कि मोहन भागवत पर नक्सली और पाकिस्तानी समर्थित ISI सहित अन्य आतंकी संगठनों का खतरा है. जिसको लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनात रहेगी. वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं होगी. उनकी सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. भीड़ भी होगी. ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाए गए हैं. 


सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने कहा कि हर एक-एक जगह का निरीक्षण किया गया है. हर जगह पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी. इस दौरे को लेकर भागलपुर के एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि मोहन भागवत के आगमन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है.  RSS प्रमुख मोहन भागवत के आगमन को लेकर हम लोग तैयारी में जुटे हुए हैं.