ब्रेकिंग न्यूज़

वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस Bihar Haj medical camp: हज यात्रियों के लिए बड़ी राहत: एक ही दिन में होगी मेडिकल जांच और रिपोर्ट, जानिए कब-कहां लगेंगे कैंप BIHAR NEWS : बिहार में प्राइवेट स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन Bihar Vidhan Parishad : 'तो आपका बेटबा भी वोट चोरी से जीता है ...?', विप में अशोक चौधरी और नीरज कुमार ने राबड़ी देवी को दिया करारा जवाब, कहा - जनता ने आपके मुहं पर तमाचा मारा Ias couple: LBSNAA से शुरू हुई मुलाकात, महाकुंभ में गहरी हुई दोस्ती; अब शादी के बंधन में बंधी पटना में पोस्टेड यह महिला IAS Bihar police incident : बिहार में पुलिस और जनता में हिंसक झड़प, थानेदार घायल; बंधक छुड़ाने गई टीम खुद फंसी Bihar Dsp News: ट्रेनी DSP ने कौन सा कांड किया, जिसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय तक पहुंची ? सरकार ने प्रशिक्षु डीएसपी को... Bihar Jobs 2026 : बिहार में इस साल आने वाला है 1.50 लाख नई नौकरियां, अलग-अलग विभागों में वैकेंसी भेजी गई; अगले 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य शराबबंदी वाले बिहार में नशा के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल: एक साथ 3 दोस्तों की उठी अर्थी, किसी तरह चौथे युवक की बची जान Bihar news : रफ़्तार का कहर ! इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल

संघ प्रमुख मोहन भागवत का बिहार दौरा कल, बाबा रामदेव भी होंगे साथ

संघ प्रमुख मोहन भागवत का बिहार दौरा कल, बाबा रामदेव भी होंगे साथ

09-Feb-2023 05:42 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: संघ प्रमुख मोहन भागवत 10 फरवरी को बिहार आ रहे हैं। भागलपुर में मोहन भागवत महर्षि मेंही आश्रम का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में उनके साथ बाबा रामदेव और महावीर मंदिर के सचिव किशोर कुणाल भी शामिल होंगे। महर्षि मेंही आश्रम को 10 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। संघ प्रमुख और बाबा रामदेव के आगमन को लेकर महर्षि मेंही आश्रम कुप्पा घाट के आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए नागपुर से भी 12 सदस्यीय टीम आश्रम पहुंच चुकी है। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था पर बिहार पुलिस के अधिकारियों की भी नजर है।


महर्षि मेंही आश्रम में हर गतिविधि की निगरानी के लिए 32 कैमरे लगाए गए हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। साथ ही 11.30 में सदगुरु महाराज के जीवन पर बनाई गई फीजर फिल्म का लोकार्पण किया जाएगा। जिसके बाद अथितियों के स्वागत और संबोधन का कार्यक्रम होगा। इस दिन किसी भी बाहारी श्रध्दालुओं को पुख्ता जांच के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी। 


कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन आचार्य महर्षि हरिनंदन परमहंसजी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, योग गुरु बाबा रामदेव और महावीर मंदिर के सचिव किशोर कुणाल भी शामिल होंगे। संयोजक पंकज कुमार ने बताया कि मोहन भागवत की सुरक्षा के लिए पूरी सुरक्षा टीम तैयार है, और आश्रम में पहुंच गई है।


जानकारी के अनुसार, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत नवगछिया में ट्रेन से उतर कर भागलपुर जाएंगे। वो विक्रमशिला पुल के रास्ते से होते हुए भागलपुर पहुंचेंगे, इसको ध्यान में रखते हुए पुल और रास्ते की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समय समय पर सुरक्षा के इंतजामों का जायजा एसएसपी, सिटी डीएसपी, लॉ एंड ऑर्डर इंस्पेक्टर, डीआईजी, जीरोमाइल थानाध्यक्ष ले रहे हैं।