ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं

मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं

28-Nov-2022 02:29 PM

DARBHANGA: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दरभंगा में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं। उन्होंने कोई और धर्म का नाम लिए बिना महिलाओं के सम्मान पर ज़ोर दिया। मोहन भागवत ने कहा कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। दरअसल, मोहन भागवत दरभंगा के नागेंद्र स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। 




मोहन भागवत ने बड़ा बयान देते हुए कह दिया कि जितने भी लोग हिंदुस्तान में रहते हैं वे सभी हिंदू हैं। उन्होने कहा कि हम सभी हिंदुस्तान में रहते हैं इसलिए हिंदू कहलाते हैं। ये बात सभी हिंदुस्तानी को माननी चाहिए कि वे एक हिंदू हैं। यानी उनके बयान से ये मतलब निकाला जाने लगा है कि हिंदुस्तान में किसी और धर्म के लिए कोई जगह नहीं है। आपको बता दें, दरभंगा के नागेंद्र स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नागरिक एकत्रिकरण कार्यक्रम था।  




मोहन भागवत ने कहा कि संघ का सपना सभी को एक साथ जोड़ना है। साथ ही हम चाहते हैं कि ऐसा भारत बनाये कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक के नाम वाली पट्टी हट जाए। उन्हें आरएसएस वाली पट्टी लगाने की जरूरत न पड़े। मोहन भागवत ने सभी लोगो से संघ से जुड़ने की अपील की। उन्होंने ये भी कहा कि देश मे रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं। वर्तमान में चाहे वे जो कुछ हैं लेकिन जिनके पूर्वज हिंदू थे वे आज भी हिंदू ही है ।