ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / मोदी सरनेम केस में SC का बड़ा निर्णय, गुजरात सरकार को भेजा नोटिस;...

मोदी सरनेम केस में SC का बड़ा निर्णय, गुजरात सरकार को भेजा नोटिस; इस दिन होगी अगली सुनवाई

21-Jul-2023 12:33 PM

By First Bihar

DESK : मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट ने अब गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए इस मामले में गुजरात सरकार को 10 दिनों में जवाब देने के लिए भी कहा है। इस मामले में अब चार अगस्त को अगली सुनवाई होगी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी को भी नोटिस जारी किया है।


दरअसल, राहुल गांधी द्वारा एक जनसभा में मोदी उपनाम वाले लोगों को चोर बताए जाने के मामले में गुजरात की एक अदालत ने मानहानि से जुड़े मामले में राहुल को 2 साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद राहुल गांधी के तरफ से इसको लेकर वहां गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। लेकिन, गुजरात हाई कोर्ट ने भी बरकरार रखा है। जिसके बाद राहुल ने सात जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर आज यानी शुक्रवार को सुनवाई हुई। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा विधायक पुर्नेश मोदी और गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही इस मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी। 


मालूम हो कि,राहुल गांधी ने 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान टिप्पणी की थी कि सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही क्यों होता है ? इस टिप्पणी को लेकर गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने गांधी के खिलाफ 2019 में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया थ।  इस मामले में सूरत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। 


आपको बता दें कि, राहुल गांधी ने गुजरात हाईकोर्ट के सात जुलाई के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें कि कोर्ट ने दोषसिद्धि (दो साल की सजा) पर रोक लगाए जाने का अनुरोध करने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। राहुल गांधी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका को 21 जुलाई या 24 जुलाई को सूचीबद्ध किए जाने का अनुरोध किया था।