ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / मोदी सरकार पर सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर बोला हमला, कहा-देश में...

मोदी सरकार पर सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर बोला हमला, कहा-देश में ना तो किसान खुश हैं और ना ही जवान

04-Jul-2022 03:47 PM

DESK: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक किसान आंदोलन के दौरान अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते थे। सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पहले किसानों को बर्बाद किया गया अब जवानों को तबाह किया जा रहा है। 


केंद्र सरकार के अग्निपथ स्कीम को गलत ठहराते हुए मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा कि इससे सैनिकों को बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में न तो किसान खुश हैं और न ही जवान। सेना की भर्ती के लिए 4 साल की अग्निपथ योजना गलत है। एक सैनिक 4 साल के लिए भर्ती किया जाएगा। 6 महीने तो वह छुट्टी पर ही रहेगा। 4 साल बाद जब उसे हटाया जाएगा तब वह कोई और काम करने की स्थिति में नहीं रहेगा। 


बता दें कि सत्यपाल मलिक इससे पहले भी कई मौकों पर केंद्र सरकार की आलोचना कर चुके हैं। किसान आंदोलन के दौरान भी उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला था और आज एक बार फिर उन्होंने सरकार को घेरने का काम किया है।


केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि पहले सरकार ने किसानों को बर्बाद किया और अब जवानों की बारी है। उन्होंने कहा कि किसानों ने अभी आधी लड़ाई ही जीती है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा कि अभी भी एमएसपी को लेकर कानून नहीं बन सका है। 


मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने इस दौरान अपने रिटायरमेंट प्लान की भी चर्चा की। कहा कि मेरा राज्यपाल के तौर पर कार्यकाल 2 से 3 महीने में खत्म हो जाएगा। लेकिन इसके बाद भी मैं सच बोलता रहूंगा। कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा। देश के किसान, जवान और समाज के हक की आवाज उठाता रहूंगा। उन्होंने यह क्लियर कर दिया है कि गवर्नर के पद से हटने के बाद वे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे।