Bihar land reform : बिहार के तेजी से होगा जमीन से जुड़ें मामलों का निपटारा, हर अंचल के लिए बनेंगे अलग-अलग काउंटर; दूसरे अंचल के कर्मी की होगी तैनाती पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा: देशभर के 50 से अधिक नायकों को मिलेगा भारत का चौथा सर्वोच्च सम्मान, देखिए.. संभावित लिस्ट पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा: देशभर के 50 से अधिक नायकों को मिलेगा भारत का चौथा सर्वोच्च सम्मान, देखिए.. संभावित लिस्ट Bihar News: विदेश घूमने गई बिहार की सहायक निदेशक की नौकरी पर संकट, लौटते ही विभाग ने जारी कर दिया शो-कॉज नोटिस; सामने आई बड़ी वजह Bihar News: विदेश घूमने गई बिहार की सहायक निदेशक की नौकरी पर संकट, लौटते ही विभाग ने जारी कर दिया शो-कॉज नोटिस; सामने आई बड़ी वजह Kundan Krishnan : राबड़ी राज में 2 दिनों तक कैदियों के कब्जे में था जेल... दोनों तरफ से गोलियां चली...4 मारे गए, तब जाकर सरकार का हुआ कब्जा, नेतृत्व करने वाले SP को अब मिला गैलेंट्री अवार्ड 01 जून से फिर गांव-गांव घूमेंगे प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार के कामकाज का लेंगे हिसाब ‘RJD में परिवारवाद हावी, 22 केस के आरोपी को सौंपी कुर्सी’, तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर JDU का हमला ‘RJD में परिवारवाद हावी, 22 केस के आरोपी को सौंपी कुर्सी’, तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर JDU का हमला Bihar Folk Dance : डोमकच नृत्य शैली के लिए बिहार को मिला पद्म श्री, लोकसंस्कृति को मिला राष्ट्रीय सम्मान
01-Sep-2023 04:43 PM
By First Bihar
MUMBAI: मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार को आजादी के बाद से सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार बताते हुए कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन आने वाले समय में मोदी सरकार के पतन का कारण बनेगा। इस दौरान उन्होंने गौतम अडानी को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सिर्फ 28 पार्टियों का गठबंधन नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का गठबंधन है। देशभर के लोग बड़ी संख्या में एकसाथ आ रहे हैं। 21 सदी के भारत का निर्माण करने के लिए देश के लोग इक्ट्ठे हो रहे हैं। बहुत दुख की बात है कि आज जो देश के अंदर सरकार है वह आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार है। विदेशों की अखबारों में फ्रंट पेज पर खबर छप रही है कि भारत सरकार सिर्फ एक आदमी के लिए काम कर रही है। वह एक आदमी भारत का पैसा विदेशों में ले जा रहा है और भारत सरकार और देश के प्रधानमंत्री उनकी मदद कर रहे हैं। देश का नाम कभी भी इस तरह से आगे नहीं बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि देश का युवा पढ़ लिखकर रोजगार के लिए मारा मारा फिर रहा है और वह जब नौकरी मांगने के लिए सरकार के पास जाता है तो पता चलता है कि सारी सरकार सिर्फ एक आदमी के लिए काम कर रही है। सारी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। आमदनी कम होने से लोगों के घर का खर्च तक नहीं चल पा रहा है। आमदनी कम हो रही है और खर्चे बढ़ते जा रही है। इससे ज्यादा अहंकारी सरकार देश में कभी भी नहीं हुई। ये लोग खुद को भगवान से भी बड़ा समझने लगे है और जब कोई अपने आप को भगवान से भी ऊपर समझने लगता है तो उसका पतन भी उतनी ही जल्दी होता है। केंद्र के खिलाफ सभी लोग जुड़ रहे हैं यह खुशी की बात है।
केजरीवाल ने कहा कि सभी को लग रहा है कि इंडिया एलायंस आने वाले समय में मोदी सरकार के पतन का कारण बनने वाला है। बहुत बड़ी बड़ी ताकतें इस गठबंधन को तोड़ने की कोशिश करेंगी। मीडिया में जबरदस्ती इस बात को दिखाया जा रहा है कि इसकी उससे लड़ाई हो गई और उसकी इससे लड़ाई हो गई। बहुत ही अच्छे से अबतक की तीनों बैठकें हुई हैं और किसी की किसी के साथ लड़ाई नहीं है। यहां पर जो लोग भी बैठे हैं किसी पद के लिए नहीं आए हैं, सभी लोग देश को बचाने के लिए साथ आए हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में पूरा भारत इकट्ठा होगा और अहंकारी, भ्रष्टाचारी और तानाशाही सरकार के पतन का कारण बनेगा।