ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / मोदी सरनेम केस मामले में राहुल गांधी को SC से राहत मिलने के...

मोदी सरनेम केस मामले में राहुल गांधी को SC से राहत मिलने के बाद बोली राबड़ी देवी .... अब मजबूती के साथ पुरे इंडिया में लड़ेंगे चुनाव

04-Aug-2023 04:41 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : न्यायालय को धन्यवाद देते हैं। न्याय मिला है। फैसला अच्छा हुआ है। राहुल गांधी के पक्ष में हुआ है। यह सबके लिए हुआ है। यह जो कानून बन गया यह सबके लिए हुआ। हां लोकतंत्र की जीत हुई है। अब इंडिया पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। पूरा इंडिया लड़ेंगे। राहुल गांधी वापस से कोर्ट में जाएंगे जरूर जाएंगे। जब कोर्ट से न्याय मिल गया तो क्यों नहीं जाएंगे।


दरअसल, राहुल गांधी की सांसदी जाने के 133 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले पर ही रोक लगा दी, जिसकी वजह से उनकी सांसदी गई थी। राहुल गांधी को मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में निचली अदालतों ने 2 साल की सजा सुनाई थी। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि, 'जब तक राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं होती, तब तक दोषसिद्धि पर रोक रहेगी।' हालांकि, सुनवाई की नई तारीख अभी नहीं बताई गई है।  


मालूम हो कि, राहुल ने 15 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पहली सुनवाई 21 जुलाई को की थी। कोर्ट ने शिकायतकर्ता और राहुल से जवाब दाखिल करने को कहा। इसके बाद 2 अगस्त को फिर बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। इसके बाद 4 अगस्त तक फैसला सुरक्षित रख लिया।