खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
21-Jun-2023 12:47 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई है। बुधवार को एक अज्ञात शख्य ने फोन कर नीतीश कुमार के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हत्या की धमकी दी है। यह कॉल दिल्ली पुलिस को एक अज्ञात शख्य ने किया और पीएम मोदी, अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम लेकर धमकी दी गई है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस को दो फ़ोन कॉल आया, जिसमें कॉलर ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी। इस कॉल के बाद दिल्ली से बिहार तक हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। इसके बाद पुलिस कि टीम कॉल करने वाले का पता लगाने में जूट गई है।
मालूम हो कि, बिहार के सीएम पिछले दो दिनों से बीमार बताए जा रहे हैं वो बैक पेन से काफी परेशान हैं।सीएम को बैठने में काफी दिक्कत हो रही है। इसकी वजह से इनका सभी कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है। सीएम को कल तमिलनाडु जाना था लेकिन तबीयत नासाज होने की वजह से इनकी जगह पर तेजस्वी यादव तमिलनाडु गए। वहीं आज सीएम नीतीश कैबिनेट की बैठक करने वाले थे लेकिन अब इसे भी कैंसिल कर दिया गया है। यह दूसरी बार है जब इस सप्ताह होनी वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित की गई है।