ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / मोदी- शाह और CM नीतीश को धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, बिहार...

मोदी- शाह और CM नीतीश को धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, बिहार के इस जिले का रहने वाला है आरोपी

22-Jun-2023 08:09 AM

By First Bihar

BEGUSARAI : देश के पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने धमकी भरी कॉल ने पुरे पुलिस महकमे को सासत में ला दिया। इसके बाद धमकी देने वाले शख्स को अरेस्ट करने के लिए एक अलग टीम तैयार की गई और अब टीम ने धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। यह युवक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। 


दरअसल, पीएम, केंद्रीय मंत्री और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को धमकी देने वाले बिहार पुलिस ने जान से मारने की धमकी और दस करोड़ रंगदारी की मांग करने वाले व्यक्ति को दिल्ली पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। बिहार पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है। 


बिहार पुलिस ट्वीट कर लिखा कि 'दिल्ली पीसीआर में फोन कर बिहार के नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी और दस करोड़ रंगदारी की मांग करने वाले व्यक्ति को दिल्ली पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। व्यक्ति की पहचान सुधीर शर्मा, उम्र 37 वर्ष, पुत्र रामसागर शर्मा, निवासी नारायण पीपर, थाना चेरिया बरियारपुर, जिला बेगूसराय, बिहार के रूप में की गई है. अन्य पते के तौर पर C-283, मादीपुर, जेजे कॉलनी, नई दिल्ली अंकित है।


इधर, इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई और फोन करने वाले ने 10 करोड़ रुपये नहीं देने पर बिहार के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले की ‘लोकेशन’ नांगलोई इलाके में होने की जानकारी मिली। डीसीपी ने बताया कि फोन करने वाले ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर दोबारा फोन किया और इस बार दो करोड़ रुपये नहीं देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी।