ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / सुशील मोदी बोले CAA को लेकर RJD,CPI और टुकड़े-टुकड़े गैंग ने देश की...

सुशील मोदी बोले CAA को लेकर RJD,CPI और टुकड़े-टुकड़े गैंग ने देश की छवि किया खराब

04-Feb-2020 06:57 PM

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक कारणों से प्रताड़ित हिंदू, सिख, ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए संशोधित कानून लागू कर लाखों लोगों को राहत दी. महात्मा गांधी और अन्य नेताओं की इच्छा के अनुकूल हुई इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत करने के बजाय कांग्रेस, राजद, टुकड़े-टुकड़े गैंग और वामपंथी दलों ने इसके विरोध में मुहिम छेड़कर देश की छवि खराब की.  ये विरोधी दल वोट बैंक के लिए एक समुदाय को गुमराह करने के सियासी गुनाह में शामिल हैं. 

मोदी ने कहा कि केद्र सरकार ने संसद में एक सवाल के जवाब में फिर स्पष्ट किया कि पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि केवल असम में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार एनआरसी लागू किया गया.

बिहार और देश के अन्य किसी राज्य में एनआरसी लागू करने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. जो लोग भाजपा की नकारात्मक छवि दिखा कर मुसलमानों के वोट लेते थे, वही अब एनआरसी का काल्पनिक भय दिखाकर देश जला रहे हैं.