Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर
03-Jul-2024 06:26 PM
By First Bihar
PATNA: देश में नयी सरकार बनने के बाद पहली बार बुलाया गया संसद का सत्र आज समाप्त हो गया. मंगलवार को लोकसभा का सत्र समाप्त हुआ था, बुधवार यानि आज राज्यसभा के सत्र का भी समापन हुआ. लेकिन इस दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेडीयू कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से कुछ ज्यादा ही नजदीकी दिखायी. ललन सिंह को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेवारी भी सौंपी है.
ललन बाबू, मेरे पास बैठिये
दिलचस्प नजारा आज राज्यसभा के सत्र की समाप्ति के बाद देखने को मिला. राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री का जवाब हुआ और फिर सत्र से समाप्ति की घोषणा कर दी गयी. सत्र की समाप्ति के बाद एनडीए के घटक दलों के मंत्री राज्यसभा के सभापति और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से औपचारिक तौर पर मिलने पहुंचे. प्रधानमंत्री भी इस दल में शामिल थे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजूजू समेत बीजेपी के कई मंत्रियों के साथ साथ जेडीएस के एच.डी. कुमारस्वामी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलने उनके चेंबर में गये.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उपराष्ट्रपति के चेंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री ललन सिंह से खास नजदीकी दिखायी. जब वहां बैठने की बात हुई तो पीएम मोदी ने ललन सिंह को खुद अपने पास सोफे पर बिठाया. एक प्रत्यक्षदर्शी मंत्री ने बताया कि ललन सिंह तो दूसरी तरफ बैठने जा रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री ने खुद कहा कि ललन जी, मेरे पास बैठो. जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू दूसरी तरफ जाकर बैठे.
ललन सिंह को मिली अहम जिम्मेवारी
प्रधानमंत्री की ललन सिंह पर मेहरबानी फिर से झलकी जब केंद्र सरकार ने कैबिनेट कमेटियों का गठन किया. दरअसल कैबिनेट कमेटी मंत्रियों का समूह होता है जो अलग अलग मामलों पर अहम फैसले लेता है. केंद्र सरकार ने दो अहम कमेटी में जेडीयू कोटे से मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जगह दी है. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी में जगह दी गयी है. इस कमेटी में प्रधानमंत्री के अलावा 10 मंत्री शामिल हैं, जिनमें ललन सिंह भी हैं. बता दें कि यही कैबिनेट कमेटी देश के आर्थिक मामलों से संबंधित सारे अहम फैसले लेती है.
ललन सिंह को एक और कैबिनेट कमेटी में जगह दी गयी है. उन्हें संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी का भी सदस्य बनाया गया है. इसमें 10 मंत्री शामिल हैं जो ये तय करते हैं कि संसद में सरकार कैसे अपना काम करेगी. कौन कौन से बिल कब लाये जायेंगे. ललन सिंह को इस अहम कमेटी में जगह मिली है.
चिराग, मांझी और गिरिराज को भी जगह
वैसे केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये 8 संसदीय कमेटियों में चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और गिरिराज सिंह को भी जगह दी गयी है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान औऱ गिरिराज सिंह को निवेश और विकास के लिए बनायी गयी कैबिनेट कमेटी फॉर इन्वेस्टमेंट एंड ग्रोथ में जगह दी गयी है. वहीं, कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की कमेटी में जीतन राम मांझी को सदस्य बनाया गया है. इसमें प्रधानमंत्री समेत 14 मंत्री सदस्य हैं.