पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
05-Mar-2024 11:23 AM
By First Bihar
PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर लालू प्रसाद द्वारा सवाल उठाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां बीजेपी नेता खुद को मोदी का परिवार बता रहे हैं तो विपक्षी दलों ने भी हमले बोलने शुरू कर दिए हैं। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी नेताओं को सलाह देते हुए तीखा तंज किया है।
दरअसल, महागठबधन की रैली को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। लालू ने कहा था कि प्रधानमंत्री का न तो परिवार है और ना ही कोई बच्चा है। लालू ने यहां तक कहा कि मां के निधन के बाद प्रधानमंत्री ने बाल दाढ़ी नहीं कटवाएं थे, इसलिए वे हिंदू भी नहीं हैं। लालू के इस टिप्पणी पर बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन शुरू कर दिया है और अपने नाम के साथ मोदी परिवार लिखकर लालू प्रसाद को जवाब दे रहे हैं।
बीजेपी के इस कैंपेन पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा तंज किया है। उन्होने बीजेपी पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होने लिखा है कि “सिर्फ कहने, सोशल मीडिया पर लिखने से नहीं होगा कि "हम हैं फलाने/ अमुक के परिवार, जन्म - प्रमाणपत्र में पिता के नाम की जगह करवाना / लिखवाना होगा”।रोहिणी आचार्य ने इस पोस्ट के जरिए पीएम मोदी समेत उनके मंत्रियों और बीजेपी के उन नेताओं को निशाने पर लिया है, जिन्होने अपने एक्स अकाउंट में प्रोफाइल नाम के आगे (मोदी मेरा परिवार) जोड़ा है।
