ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / मोदी के सांसद ने ही CM नीतीश को दे दी दिल्ली की कुर्सी,...

मोदी के सांसद ने ही CM नीतीश को दे दी दिल्ली की कुर्सी, कहा - प्रधानमंत्री 'नीतीश कुमार' को धन्यवाद, जानिए फिर क्या हुआ

28-Jun-2023 08:18 AM

By First Bihar

विपक्षी एकता की मुहिम पर निकले  नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। कई राजनीतिक दल और राजनेताओं द्वारा यह कहा जा रहा है कि देश का प्रधानमंत्री नीतीश कुमार को बनना चाहिए। इसी कड़ी में अब भाजपा के सांसद ने भी नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बता दिया है।


दरअसल, रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा सांसद सुनील कुमार सिंह ने मीडिया के एक सवालों का जवाब देते यह कह डाला कि - मैं दक्षिण बिहार के लोगों को यह अनमोल उपहार देने के लिए प्रधानमंत्री "नीतीश कुमार जी" को धन्यवाद देता हूं। जिसके बाद सुनील कुमार सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थान पर प्रधानमंत्री नीतीश कुमार का देने वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो में भाजपा सांसद ने कुछ सेकंड के भीतर ही अपनी गलती को ठीक करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से अपना बयान को दोहराया भी है।


मालूम हो कि, सुनील कुमार सिंह पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी थे। सुनील कुमार सिंह ने पहली बार 1998 में समता पार्टी के टिकट पर अपनी सीट जीती थी और 2009 में जदयू के उम्मीदवार के रूप में औरंगाबाद सीट से फिर जीत हासिल किए थे। हालांकि नीतीश कुमार द्वारा पहली बार बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद लोकसभा चुनाव से पहले सुनील कुमार सिंह 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद अब उनका यह बयान एक बार फिर से सामने आया है।


आपको बताते चलें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं और इसको लेकर पटना में एक बैठक भी आयोजित की गई है इसके बाद अब इसके दूसरे चरण की बैठक शिमला में होनी जिसमें यह तय किया जाएगा कि विपक्ष के तरफ से कौन प्रधानमंत्री उम्मीदवार होगा। इस बीच भाजपा नेता की तरफ से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बताने वाला वीडियो सामने आने से राजनीति और तेज होने की पूरी संभावना है।