अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
15-Oct-2024 08:21 AM
By First Bihar
NALANDA : बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री और राजद नेता ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता देश के दुश्मन है। अब राजद नेता के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से गहमागहमी देखने को मिल सकता है। इस बयान को लेकर एनडीए के नेता जोरदार तरीके से पलटवार कर सकते हैं।
दरअसल, पूर्व शिक्षा मंत्री चद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ये लोग देश के दुश्मन हैं, जो समाज को बांटना और तोड़ने का काम करना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने जीभ की कीमत लगाने वालों पर भी निशाना साधा। चद्रशेखर नालंदा में राजद के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उसी दौरान उन्होंने यह बातें कही।
चंद्रशेखर ने कहा कि पाखंडवादी लोग भगवान की दुकान सजाकर उल्लू सीधा करते हैं। यह लोग भगवान के संदेश का अपमान करते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ मेरी लड़ाई है। आडवाणी जी भी यात्रा शुरू किए थे, क्या रिजल्ट है सभी को पता है। ये लोग नफरती लोग हैं और समाज को तोड़ना और बांटना चाहते हैं। समप्रदाय और नफरतवाद इन लोगों के संस्कार में है। ये देश के दुश्मन हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी यह लड़ाई जारी रहेगी।
आपको बताते चलें कि, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजद एक्टिव मोड में नजर आ रही है। राजद के तमाम नेता जनता के बीच जा रहे हैं और उनसे बात कर उनकी समस्यों को जान रहे हैं और उनसे मी फीडबैक नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के पास दे रहे हैं। इसके बाद राजद इसी जके आधार पर अपना प्लान तैयार कर रही है। ऐसे में अब कल से तेजस्वी वापस से अपनी यात्रा भी शुरू कर रहे हैं।