पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
28-Dec-2019 03:20 PM
PATNA : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कैंपेनिंग का जिम्मा संभाल रहे प्रशांत किशोर ने केन्द्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर तीखा हमला बोला है। नीतीश के रणनीतिकार और जेडीयू उपाध्यक्ष ने बिहारी सेंटिमेंट से जोड़ते हुए मोदी के मंत्री पर निशाना साधा है।
प्रशांत किशोर ने तंज भरे अंदाज में हरदीप पुरी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो एक वरिष्ठ मंत्री है। आखिर मेरे जैसे साधारण आदमी को वो भला क्यों जानेंगे? दिल्ली में यूपी-बिहार से आए मेरे जैसे लाखों लोग संघर्ष करते है। पुरी जी जैसे वरिष्ठ नेता इतने लोगों को कैसे जानते होंगे?
दरअसल, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पूरे देश में एक करोड़ आवासीय इकाइयों की मंजूरी मिलने की जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान उनसे दिल्ली चुनाव से पहले AAP के साथ प्रशांत किशोर के जुड़ने से संबंधित एक सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने उल्टा सवाल किया ये कौन हैं? प्रशांत किशोर कहां से आए हैं? हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि वो व्यक्तिगत रूप से प्रशांत किशोर को नहीं जानते।
दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। चुनाव आयोग ने भले ही चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है लेकिन राजनीतिक दलों के बीच एक-दूसरे पर वार-पलटवार का खेल शुरू हो गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसी महीने प्रशांत किशोर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनावी कैंपेन का जिम्मा संभाला था। दिल्ली में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल फरवरी में खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जनवरी के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर सकता है।