ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

मोदी जी ने देश को 4 चीजें दीं, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी : तेजस्वी

मोदी जी ने देश को 4 चीजें दीं, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी : तेजस्वी

16-Apr-2024 06:01 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : जमुई में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान आगामी 19 अप्रैल को होने हैं। इससे पहले सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जोरशोर से लगे हुए हैं। जमुई में एनडीए और महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास से अरुण भारती और राजद से अर्चना रविदास चुनाव के मैदान में हैं। राजद प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करने तेजस्वी यादव मंगलवार को जमुई आए थे। जमुई में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा को पहले महंगाई डायन लगती थी, अब महबूबा बन गई है। तेजस्वी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर कई सवाल उठाए और लोकल बनाम बाहरी के बीच का अंतर भी बताया। 


जमुई में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा के संबोधित करते हुए कहा कि इस बार आरजेडी ने स्थानीय प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि एनडीए के लोगों ने जमुई को अपना प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है। यहां बाहरी उम्मीदवार दिए जाते हैं। जो आते हैं और जीतकर चले जाते हैं। फिर दोबारा मुड़कर नहीं देखते। उन्होंने कहा कि लोकल कैंडिडेट जीतेगा और तब किसी को कोई तकलीफ होगी तो आपसे मिलने पहुंच जाएगा। लेकिन बाहरी कहां से मिलेगा? चिराग पासवान ने अपने जीजा जी को  टिकट दिया है। तेजस्वी ने जमुई की जनता से कहा कि चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती मेहमान हैं। बस हाथ जोड़कर स्वागत कीजिए। आपकी बेटी को राजद ने टिकट दिया है, आप इन्हें जिताइए।


उन्होंने कहा कि मेहमान को टिकट दिया गया है। मेहमान का मतलब जान न पहचान मैं तेरा मेहमान। इसलिए जब भी वोट कीजिए तो सोच समझ कर कीजिए। नहीं तो अगले 5 साल तक पछताएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 17 साल से नीतीश कुमार की बिहार में सरकार है। 10 साल से केंद्र में मोदी जी की सरकार है। तेजस्वी ने इस दौरान बेरोजगारी, किसान, शिक्षा बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाए। कहा कि लालटेन पर बटन दवाइए, फिर काम देखिए। हम 17 महीने उपमुख्यमंत्री रहे तो 5 लाख लोगों को नौकरी दिए। नरेंद्र मोदी 10 साल में 50 हजार लोगों को भी नौकरी नहीं दे पाए। सबसे ज्यादा बहाली सेना और रेलवे में निकली थी। आज रेलवे को भी बेच दिया गया। 8 साल हो गए कोई बड़ी वैकेंसी नहीं निकली है। हम हमेशा कहते थे कि 10 लाख नौकरी देंगे। 


चाचा नीतीश कुमार कहते थे कहां से दोगे, अपने बाप के घर से पैसा लाओगे। चाचा पलट गए, धोखा दे दिए। तेजस्वी ने बीजेपी को लेकर कहा कि पहले महंगाई डायन थी, अब महबूबा लगने लगी है। हमारी सरकार बनी तो पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगी। जो गरीब परिवार की बहने हैं, उन्हें हर साल एक लाख रुपये दिये जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी ने देश को चार चीजे दी है। बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमलेबाजी।


तेजस्वी ने संविधान खतरे में होने पर भी सवाल उठाये और कहा कि भाजपा के जितने भी उम्मीदवार हैं, देशभर में खुलेआम कह रहे हैं कि संविधान को खत्म कर देंगे। मोदी जी चुप हैं। यानी उनकी सहमति है। मोदी जी क्यों नहीं करवाई कर रहे हैं। जो लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। केवल जुमलेबाजी से काम नहीं चलता है।