ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

मोदी ही कानून है ! जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह बोले ... संविधान का उल्लंघन कर रही BJP, निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रहा काम

26-May-2023 01:26 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, नए संसद भवन का उद्घाटन कार्यक्रम का सारे विपक्ष के दल विरोध कर रहे हैं। इसमें अगर कोई भाजपा का समर्थन भी कर रहा है तो वो नॉर्थ ईस्ट के कुछ दल हैं जो आज सरकार बदल जाए तो कल दूसरी तरफ जाकर बैठ जाएंगे। इस देश में मुखेर कानून चल रहा है। जो मोदी जी बोल दिया वही कानून बन गया।


इसके आगे नए संसद भवन का उद्घाटन कार्यक्रम में नवीन पटनायक के तरफ से भाजपा के समर्थन करने को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि या उनकी अपनी सोच है इसमें हमारा कोई किसी पर दबाव नहीं है। जब भाजपा में अटल जी और आडवाणी जी थे तो या पार्टी दूसरी पार्टी थी। यह लोग लोकतंत्र में विश्वास करते थे और अपने सहयोगी के प्रति सम्मान का भाव रखते थे। लेकिन, जब से इस पार्टी में नरेंद्र मोदी आए हैं तब से तानाशाही का भाव झलकता है। भाजपा अहंकार में डूबी हुई है। इसी अहंकार में देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त करने पर तुले हुए हैं। आज देश की कोई भी एक ऐसी संस्था नहीं है जो निष्पक्ष तरीके से काम करें।


इसके अलावा 2000 के नोट बदली को लेकर जब लगन तुमसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस देश में मैंने पहले ही कहा कि मुखेर कानून हो गया है। जो नरेंद्र मोदी जी कह दिया वही कानून बन जाएगा। वह कहती है कि 500 1000 का नॉट खत्म हो जाएगा तो खत्म कर दिया गया। उसके बाद 2000 का नोट ले आए और फिर अब कह रहे हैं कि 2000 का नोट खत्म हो जाएगा तो फिर को देखकर नोट ले आएंगे इसलिए यहां मुखेर कानून वाला राज्य है मुहं  से जो निकला है वही कानून हो गया।